फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hijacked businessman has no clue

अपहृत भट्ठा व्यवसायी का नहीं लगा सुराग

Thu, 29 Jun 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 29 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hijacked businessman has no clue
कटरा खूबचंद स्थित आवास पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

जसवंतनगर। अपहृत पूर्व सभासद/ भट्ठा व्यवसायी का 48 घंटे बाद भी कोई पता नहीं लगा है। उनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जसवंतनगर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने कई स्थानों पर छापे डाले। पुलिस ने  आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।  बुधवार की रात एसएसपी वैभव कृष्ण भी उनके घर परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है। परिजनों को अभी तक कोई खैर खबर नहीं मिली है। फिरौती का भी कोई पत्र या फोन नहीं आया है।  

विज्ञापन


  मोहल्ला कटरा खूबचंद निवासी पूर्व सभासद  गिरीश चंद्र यादव उर्फ  भोले मंगलवार को बाइक से  दोपहर 12 बजे घर से निकले थे। इसके बाद आत्माराम कोल्ड स्टोर के पास एक दुकान में पानी पिया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। मोबाइल की लोकेशन के अनुसार 1 बजकर 6 मिनट पर वह मलाजनी में थे। इसके बाद उनका मोबाइल का स्विच आफ  हो गया था। परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। बुधवार की सुबह उनकी मोटरसाइकिल मानिकपुर मोड़ के पास मिली। व्यवसायी का कहीं पता नहीं चला। मोटरसाइकिल मिलने के बाद उनके परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज  कराई।
विज्ञापन


बीती रात एसएसपी वैभव कृष्ण, एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ विजय बहादुर, एसओ इकदिल आलोक राय रात्रि करीब 12.30 बजे जसवंतनगर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग बुलाकर बातचीत की।  वे लगभग एक घंटे तक वहां रहे।  इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने कस्बे से संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। एसएसपी पक्का बाग पर बाबा होटल के समीप घटनास्थल पर पहुंचे।  जहां पर मोटर साइकिल बरामद हुई थी। जहां बाइक मिली थी वहां भी गए। वहां पर उनको संजू के साथ मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे देखा गया था। इससे पता चलता है कि वह शहर तक तो पहुंचे थे। इसके बाद वे रहस्यमय मय ढंग से लापता हैं। उनकी बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर सुनील कुमार, इकदिल प्रभारी निरीक्षक आलोक राय तथा क्राइम बांच के प्रभारी सतीश यादव को लगाया गया है। इस घटना के विरोध में जलपोखरा में दुकानदारों ने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। बाद में पीड़ित परिवार के लोगों के कहने पर व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed