फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Heavy fire in shops, hawkers

दुकानों में भीषण आग, हाहाकार

Wed, 20 Mar 2019 09:11 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 20 Mar 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
Heavy fire in shops, hawkers
आग लगने से क्षतिग्रस्त मकान को देखते इलाके के लोग। - फोटो : amar ujala
औरैया रोड पर बुधवार देर रात को एक किराना की थोक व हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। तेज लपटें उठने से हाहाकार मच गया। दमकल की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लपटों के बीच दूसरी मंजिल में फंसे दुकानदार ने परिवार को दीवार तोड़कर छत के रास्ते से सही सलामत बाहर निकाला। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। दुकानदार की मानें तो आग से करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।  
विज्ञापन


आंबेडकर पार्क के पास पवन सविता का मकान है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर पवन ने किराना की थोक की बिक्री की दुकान व हार्डवेयर की दुकान है। ऊपरी मंजिल पर पवन सविता परिवार सहित रहते हैं। मकान के बेसमेंट में आटा चक्की व हार्डवेयर से संबंधित अन्य काम बेल्डिंग आदि का काम डाल रखा था। हार्डवेयर का काम पवन का भाई देखता था। रात्रि करीब 12 बजे पवन की दुकान के हिस्से में आग लगी। पवन ने बताया कि करीब सवा बारह बजे उन्हें सोते में जलने की बदबू आई इस पर उन्होंने उठकर दुकान में आने के लिए जीने का दरवाजा खोला तो जीने धुंआ भरा था। दुकान वाले हिस्से में काफी आग नजर आ रहा थी। नीचे आने का कोई रास्ता न देख इस पर पवन सविता ने बच्चों को सुरक्षित करने के लिए मकान की छत पर जाकर पड़ोसी मलखान यादव को आवाज लगाकर पत्नी गीता व बच्चों आर्यन, राधिका पीयूष व स्वयं को उतारा। पड़ोसी के मकान के रास्ते नीचे आकर दुकान स्वामी ने व आसपास के लोगों ने यूपी 100 पुलिस व फायरब्रिगेड को फोन किया। थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर पहुंचे, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां करीब एक घंटे बाद पहुंची। फायरब्रिगेड के पहुंचने के पहले लोगों ने वहां लगे दो सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर दुकानों के तीन शटर लगे थे जो आग के चलते खुल नहीं पा रहे थे। इसलिए दुकान के अंदर आग नहीं बुझ पा रही थी। फायरब्रिगेड ने दुकान के अंदर पानी की मारने के लिए दुकान के बगल की दीवार को दो स्थानों पर तोड़कर पानी अंदर मारा तब जाकर करीब तीन बजे प्रात: आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया तब तक दुकानों में रखा करीब 20 लाख से अधिक का किराना व हार्डवेयर का सामान तथा ऊपरी मंजिल पर कमरों में रखा पवन का घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गए थे। सूचना पाकर सीओ भरथना बैजनाथ भी मौके पर पहुंचे। वहीं, बकेवर पुलिस का कहना है कि रात में सूचना मिलते ही फोर्स पहुंच गया, घरवालों को सुरक्षित निकाला गया। आग की पड़ताल दमकल विभाग कर रहा है।
विज्ञापन



आग में जा सकती थी दुकान मालिक व उसके परिवार की जानें
बकेवर में पुराने मुगल रोड के किनारे स्थित किराना की थोक व हार्डवेयर की दुकान में रात्रि में लगी भीषण आग में ग्रह स्वामी दुकान मालिक पवन ने खुद व बच्चों को छत के रास्ते निकालने का तत्काल निर्णय न लिया होता तो पवन व उनके पत्नी बच्चों की जान भी आग में जा सकती थी। पवन सविता के घर में दुकानों में लगी आग के दौरान पड़ोस व घर के सामने लगे सबमर्सिबल पंपों ने आग बुझाने में काफी मदद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मकान के ऊपरी मंजिल को एक साल पहले ही बनवाया था
पवन सविता ने बताया कि उन्होंने मकान के ऊपरी मंजिल को रहने के लिए करीब एक साल पहले  सात आठ लाख रुपये लगाकर निर्माण कराया था। आग से ग्राउंड फ्लोर की मंजिल व ऊपरी मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed