{"_id":"5a28411c4f1c1b9f678bfc93","slug":"girl-picking-up-buffalo-pickup-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस लेकर जा रही महिला को पिकअप ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस लेकर जा रही महिला को पिकअप ने रौंदा, मौत
अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कचौरा रोड पर पूठन सकरौली गांव के पास भैंस लेकर जा रही एक महिला को तेजी से आ रही पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में महिला व भैंस की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकप चालक गाड़ी को भगा ले जाने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पूठन सकरौली गांव निवासी लल्लू सिंह की 65 वर्षीय पत्नी मारग श्री बुधवार की सुबह अपनी भैंस को प्लाट पर बांधने जा रही थी। इटावा कचौरा रोड पर गांव के पास सडुक पार करते समय तेजी से आ रही एक पिकअप ने लापरवाही के साथ चलाकर उसे रौंद दिया। पिकअप की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही चपेट में आने से भैंस की भी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। जानकारी पर गांव व परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, एक अन्य घटना में गुरुतेग बहादुर ओवर ब्र्रिज के पास बाइक से आ रहे राहुल पुत्र गिरीश चंद्र सक्सेना निवासी अशोक नगर को तेजी से आ रही कार से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना जसवंतगनर थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुई जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुकेश पुत्र अर्जुन सिंह घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।