फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   From being shot to death in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

Fri, 12 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 12 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
From being shot to death in mysterious circumstances

वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव बिरौली में शादी समारोह में शामिल होने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। युवक को गोली कैसे लगी? इसक ी जानकारी किसी को नहीं है। 

विज्ञापन


बिजौली गांव में गुरुवार की रात को बादाम सिंह राजपूत की पुत्री की बारात आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव के विजयपाल सिंह का बेटा संगम सिंह राजपूत (18) भी गया था लेकिन बारात चढ़ते समय वह गोली लगने से घायल हो गया।  इसकी भनक शादी समारोह में  शामिल किसी को भी नहीं लगी।
विज्ञापन


संगम लहूलुहान अवस्था में  एक खेत में गिर गया। रात करीब नौ बजे शादी में शामिल होने के लिए गांव हीरापुरा के लोग आ रहे थे। तभी उनकी नजर खेत में घायल अवस्था में पड़े संगम पर पड़ गई। हीरापुरा के लोगाें ने इसकी जानकारी बिरौली गांव में जाकर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उठाकर जिला अस्पताल  लेकर आए लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डाक्टराें ने उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संगम इंटर का छात्र और पिता की इकलौती संतान था।


थानाध्यक्ष वैदपुरा विकास राय ने बताया कि युवक को गोली कैसे लगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो पाई है। परिजन भी कु छ नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि शादी मेें किसी के हर्ष फायर से गोली संगम को लग गई होगी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed