फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   fourth class employee trying to burn himself

चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 02 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 02 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
fourth class employee trying to burn himself
मिट्टी का तेल लेकर वाणिज्य कर कार्यालय पहुंचा रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

वाणिज्य कर विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रणवीर सिंह यादव ने मंगलवार को सुबह अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। सूचना पहले से होने से कार्यालय पर मौजूद पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद कर्मचारी ने तीन घंटे तक कार्यालय पर वेतन न मिलने की बात कहते हुए हंगामा किया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व शहर कोतवाल ने मिलकर उसकी व विभागीय अधिकारियों की बात सुनी। कोई वजह न निकलने पर आत्मदाह का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस धारा 309 में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रणवीर सिंह ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसने वाणिज्य कर एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 डिप्टी कुमार की एक मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद से वह उसको प्रताड़ित कर रहे हैं। उसका स्थानांतरण भी जिले से उन्नाव व लखनऊ कराने के बाद उसके  रिलीविंग आर्डर को गायब कर दिया। इसके चलते वह नये पोस्टिंग स्थल पर ज्वाइनिंग नहीं कर पाया है। इसकी शिकायत भी उसने एसी प्रशासन उत्तर प्रदेश से की है। जिस पर उन्होंने कार्रवाई के लिए लिखा है लेकिन इसके बाद भी डिप्टी कुमार न तो उसके वेतन देने की कार्रवाई कर रहे हैं और न ही उसको रिलीविंग आर्डर ही सौंपा जा रहा है। ऐसे में वह और उसका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। उक्त आरोप लगाते हुए रणवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को वह एडीशनल कमिश्नर से मिला और मंगलवार को कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने की धमकी देकर चला गया। मंगलवार को सुबह करीब 9:30 बजे वह कार्यालय पर पहुंचा और अपने हाथ में लिए मिट्टी के तेल कट्टी को अपने ऊपर डालने का प्रयास करने लगा। विभाग ने पहले ही मामले की जानकारी पुलिस को दे दी थी। जिससे कार्यालय पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया।
विज्ञापन

सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल सिंह, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर व शहर कोतवाल जीवाराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने रणवीर सिंह व एडीशनल कमिश्नर डिप्टी सिंह से पूछताछ की। एडीशनल कमिश्नर का कहना है कि रणवीर स्थानांतरण के बाद से लगातार उन पर झूठे आरोप लगा रहा है। चाहे तो इस मामले की प्रशासन जांच करा सकता है। सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल सिंह ने बताया कि रणवीर पिछले काफी समय से नौकरी पर नहीं पहुंचा है और वह कार्य न करने के दिनों का भी वेतन देने का दबाव बना रहा है। ऐसे में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अन्य कर्मचारियों ने भी एसी पर लगाए आरोप
इटावा। कार्यालय में हंगामा के समय यहां तैनात दो अन्य कर्मचारियों ने भी एडीशनल कमिश्नर डिप्टी कुमार पर कई आरोप लगाए। कार्यालय के अपर संख्याधिकारी विजय कु मार ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसी ने उन पर झूठा चोरी का आरोप लगाया गया है। उन्होेंने यह आरोप तब लगाया जब उसने उनके कार्यालय से डा. अंबेडकर क ा चित्र हटाए जाने का विरोध किया था। वहीं एक अन्य कर्मी राजेंद्र प्रसाद अवस्थी ने एडीशनल कमिश्नर डिप्टी कुमार पर विभागीय लाभों से मिलने वाली धनराशि स्वीकृत करने के बदले में कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। वहीं एडीशनल कमिश्नर ने सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed