फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four people trying to remove overloaded trucks arrested

ओवरलोड ट्रक निकालने का प्रयास कर रहे चार लोग गिरफ्तार

Wed, 04 Oct 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 04 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन

उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चंबल पुल पर लगे बैरियर पर वसूली करने के बाद अवैध खनन व ओवरलोड ट्रकों को निकालने वालों पर एसएसपी की गई कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा है। कार्रवाई के बाद से पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना है। मंगलवार की रात को ओवरलोड ट्रक को निकालने के प्रयास में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक कार भी बरामद की है। पुलिस ने उन्हें शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण  की  कार्रवाई के बाद चंबल बैरियर पर पुलिस  काफी सक्रिय है। बुधवार की रात को सीओ जसवंत नगर बीएस वीर सिंह जब निरीक्षण करने के लिए गए तो कार सवार कुछ लोग पुलिस की रेकी करते मिले।लोगों ने अपने वाहन मध्य प्रदेश की सीमा में खडे़ कर दिए। वह लोग अपने वाहनों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से कार बरामद की है। पकडे़ गए लोगों ने अपने नाम शैलेंद्र सिंह राजावत निवासी बस स्टैंड के पास भिंड, रवि सिंह चौहान निवासी शास्त्री नगर भिंड, विजय यादव निवासी आईटीआई चौराहा इटावारंजीत सिंह निवासी साकेरी थाना बाबल जिला रेवाड़ी हरियाणा बताया। पुलिस ने सभी को शांति भग के आरोप में जेल भेज दिया। सीओ बीएस वीर सिंह ने बताया कि पकडे़ लोग गाड़ियों को निकलवाने का प्रयास कर  रहे थे तभी उन्हें पकड़ा गया। सभी को शांति भंग के आरोप में जेल भेजा गया है। साथ ही कार को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed