फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four liquor smugglers arrested in Haryana

हरियाणा के चार शराब तस्कर गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2019 12:21 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 06 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four liquor smugglers arrested in Haryana
गिरफ्तार आरोपी और बरामद माल के साथ एसएसपी संतोष कुमार। - फोटो : amar ujala
क्राइम ब्रांच और सैफई पुलिस ने हरियाणा से कुशीनगर कंटेनर से ले जाई जा रही हिमाचल प्रदेश की 31200 क्वार्टर शराब बरामद कर हरियाणा प्रदेश के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। एक कंटेनर और एक मार भी पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन


एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि क्राइम ब्रांच और सैफई को मैनपुरी के करहल बार्डर से कंटेनर और छोटे चार पहिया वाहन से तस्करी कर शराब लाने की सूचना मिली थी। इस पर करहल बाईपास पर बने सैफई रोडवेज वर्कशॉप के पास चेकिंग की। इसमें कंटेनर और एक कार मिल गई। कंटेनर में हिमाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई 650 पेटी में 31200 क्वार्टर शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि शराब की कीमत करीब 25 लाख है। कार और कंटेनर से हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के शिसाना निवासी बसंत कुमार सिंह पुत्र मायक सिंह, प्रमोद कुमार पुत्र श्याम सुंदर, रणवीर सिंह पुत्र सूबे सिंह और रोहतक निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रणबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर शराब की तस्करी करते थे। शराब की खेप हरियाणा से कुशीनगर ले जाई जा रही थी। शराब छिपाने के लिए कंटेनर में कबाड़ भरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed