फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four km race burning bikes on expressway

एक्सप्रेसवे पर चार किमी दौड़ी जलती बाइक

Mon, 15 Apr 2019 11:52 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 15 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four km race burning bikes on expressway
एक्सप्रेसवे पर बाइक के थैले में जलती आग। - फोटो : amar ujala
सैफई थाना क्षेत्र में सोमवार को एक्सप्रेसवे पर आग से धधकती बाइक करीब चार किलोमीटर तक तेज रफ्तार से दौड़ती रही। बाइक सवारों को आग लगने का एहसास तक नहीं हुआ। नजर पड़ने पर यूपी-100 पुलिस ने पीछा कर बाइक रुकवाकर आग पर काबू किया। अगर थोड़ी देर और हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के बरनाहल निवासी स्वतंत्र कुमार शाक्य पुत्र बीर बहादुर अपाचे बाइक से कन्नौज जा रहा था। उसके साथ भाभी आरती पत्नी विजय सिंह और भतीजी शिवानी (5) भी थी। कपड़ों से भरा बैग दाहिनी तरफ साइलेंसर के ऊपर बांध रखा था। रास्ते में किसी तरह बैग में आग लग गई। इससे कपड़े जलने लगे। बाइक चला रहे स्वतंत्र और आरती को आग लगने का एहसास नहीं हो पाया।
विज्ञापन


सैफई थाना क्षेत्र में ड्यूटी कर रही यूपी 100 टीम के कमांडर ओम सिंह की नजर बाइक में लगी आग पर पड़ी। उन्होंने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक तेजी से आगे निकल गई। पुलिस ने हूटर बचाते हुए बाइक का पीछा किया।  चार किलोमीटर 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार दौड़ाकर पुलिसकर्मी बाइक तक पहुंचे। स्वतंत्र को इशारा कर बाइक रुकवाई। बाइक रुकते ही स्वतंत्र और आरती हक्के-बक्के हो गए। पुलिस ने दोनों को बाइक से दूर हटाकर आग पर काबू किया। ओम सिंह ने बताया कि आग से केवल बैग में रखे कपड़े ही जले थे, बाइक को कोई नुकसान नहीं हुआ। हां कुछ देर और हो जाती तो बाइक में भी आग लग सकती थी। बड़ा हादसा भी हो सकता था। जानकारी होने पर एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने यूपी 100 की टीम को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बाइक में बैक मिरर नहीं था। बाइक चला रहा स्वतंत्र कुमार शाक्य हेलमेट लगाए था। इस कारण से उसे पुलिस गाड़ी के हूटर और पुलिसकर्मियों की आवाज सुनाई नहीं दी। अगर बैक मिरर होता तो पीछे चल रही पुलिस वैन और पुलिस कर्मियों की हलचल स्वतंत्र को दिख जाती। इससे वह पहले ही बाइक रोक देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed