फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   एक्सप्रेस वे पर भिड़ीं फॉरच्यूनर और स्विफ्ट, एक की मौत, 10 लोग घायल

एक्सप्रेस वे पर भिड़ीं फॉरच्यूनर और स्विफ्ट, एक की मौत, 10 लोग घायल

Sun, 17 Jun 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 17 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर भिड़ीं फॉरच्यूनर और स्विफ्ट, एक की मौत, 10 लोग घायल
क्रेन से कारों को अलग करते पुलिस कर्मी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
एक्सप्रेस वे पर चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला सवी गांव के पास रविवार सुबह स्विफ्ट डिजाइर कार ने किनारे खड़ी फॉरच्यूनर में पीछे से टक्कर मार दी। स्विफ्ट कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कारों में सवार दस लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन


दिल्ली के रमेश नगर निवासी अशोक कुमार पुत्र शंकर सिन्हा, नीलम पुत्र संजीव सोनी, प्रकाश पुत्र अशोक सोनी, रंजीत सोनी पुत्र अशोक सोनी, पुष्पेंद्र पुत्र सुभाष चंद्र व रोहित फॉरच्यूनर कार से बिहार जा रहे थे। रविवार सुबह छह बजे उन्हाेंने लघुशंका के लिए फॉरच्यूनर को एक्सप्रेस वे पर नगला सवी के पास खड़ी कर दी। इसी दौरान आगरा की ओर से एक स्विफ्ट कार तेज गति से आई और फॉरच्यूनर में पीछे से जा टकराई। इससे स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक उत्तम नगर दिल्ली निवासी शाहिद मोहम्मद (30) पुत्र आसिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


इस हादसे में कार में सवार शहनवाज पुत्र उस्मान, साहिल पत्नी शहनवाज व उनकी पुत्रियां ईशर व मीस घायल हो गईं।

इसके अलावा फॉरच्यूनर सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इस पर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों कारों में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर काराें को अलग कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे के बाद चौबिया थाने की कर्री चौकी के प्रभारी राजेश कुमार क्षतिग्रस्त कारों को जेसीबी से खिंचवाकर थाने ला रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के कर्मियों ने जेसीबी व काराें को निकलने नहीं दिया। टोल प्लाजा कर्मी टैक्स देने का दबाव बना रहे थे। इस पर दरोगा राजेश ने कहा कि वह सुरक्षा की दृष्टि से कारों को थाने ले जा रहे हैं। लेकिन टोल कर्मी उन्हें निकालने में आनाकानी कर रहे थे। इसे लेकर काफी देर तक टोल कर्मियों से बहस हुई। राजेश ने बताया कि वह सरकारी काम कर रहे हैं। बाद में दरोगा राजेश ने अधिकारियों से बात की उसके बाद  टोल कर्मियों ने कारों को निकलने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed