फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five arrested in case of attack, so suspend

हमले के मामले में पांच गिरफ्तार, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Tue, 01 May 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Tue, 01 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five arrested in case of attack, so suspend
हमलावरों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते क्षेत्राधिकारी निर्मल कुमार विष्ट। - फोटो : अमर उजाला

ऊसराहार। नगला गंगे गांव प्रशासन की टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच को गिरफ्तार जेल भेजा। एसएसपी ने लापरवाह थानाध्यक्ष ऊसराहार को लाइन हाजिर कर दिया। चुटहिल तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन


   क्षेत्राधिकारी भरथना निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि घटना में मुख्य आरोपी रूपेंद्र तिवारी पुत्र स्व. रामस्वरूप तिवारी निवासी नगला गंगे, बृजेश कुमार पुत्र शिवचरण निवासी नगला गंगे एवं सुनील कुमार पुत्र रामनारायण निवासी नगला गंगे, सुशील कुमार पुत्र रामविलास, शिवम पुत्र स्व. ब्रजमोहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रूपेंद्र तिवारी पर हत्या, हत्या के प्रयास, हरिजन उत्पीड़न, गुंडा एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के दस मुकदमे थाने में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि रूपेंद्र शातिर अपराधी है। हमले का भी वह मुख्य आरोपी है। इन लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा एवं 7 क्रिमिनल एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। अभी इस मामले में पांच नामजद सहित 10-12 अज्ञात लोग फरार हैं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा जो भी आदेश पारित है उसका पालन कराया जाएगा। किसी भी हालत में बवाल करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक छोटेलाल, बृजेश कुमार, सिपाही विपिन कुमार, तेग बहादुर, पिंटू सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed