{"_id":"5c51f0acbdec2273a3396ba6","slug":"father-raped-a-10-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने दस साल की बालिका से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने दस साल की बालिका से किया दुष्कर्म
Thu, 31 Jan 2019 12:15 AM IST
प्रतीक दुबे
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल की बालिका से उसके पिता ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बालिका ने पिता की करतूत मां को बताई। इसके बाद मां ने बालिका के साथ सिविल लाइन थाने में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बालिका के बयान के बाद उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के एक कस्बा का निवासी युवक परिवार के साथ गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। चार दिन पूर्व वह पत्नी, दस साल की बेटी और आठ साल के पुत्र के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से आया था। पत्नी ने बताया कि वह रिश्तेदार के यहां रुक गई। पति, बेटी व बेटे को लेकर पहले अपने घर गया। इसके बाद शाम को ही गाजियाबाद जाने के लिए बच्चों को लेकर इटावा आ गया। इटावा में उसने किसी होटल में कमरा लिया और बच्चों के साथ सोमवार रात को रुक गया। रात के समय उसने दस साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को बालिका की सूचना पर महिला होटल पहुंच गई। यहां पर पीड़ित बालिका ने मां को पिता की करतूत बताई। बच्ची की शिकायत करने के बाद पिता उन्हें छोड़कर भाग निकला। पिता के घिनौने कृत्य की शिकायत करने के लिए मां-बच्चों के साथ थाने पहुंची। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची से भी पूछताछ तो उसने सारी बात बताई।
प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन जेके शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।