फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah will also check the quality of layers and spikes

इटावा में भी बिछिया एवं पायलों की गुणवत्ता की होगी जांच

Thu, 01 Mar 2018 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 01 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन

इटावा। औरैया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नकली बिछिया एवं पायलों का वितरण करने का मामला सामने के बाद इटावा में भी आभूषणों की जांच होगी। इटावा एवं औरैया में बिछिया एवं पायलें सप्लाई करने वाली एक ही फर्म होने के कारण इटावा भी जांच के दायरे में आ गया है। इटावा जिले में 6 फरवरी को प्रदर्शनी पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 जोड़ों का विवाह कराया गया था। इस आयोजन में शादी का पूरा खर्चा सरकार ने उठाया था।

विज्ञापन

इटावा जिले में भी दो जगह नकली बिछिया एवं पायलें होने की बात करने वालों ने जिलाधिकारी या किसी सक्षम अधिकारी के समक्ष कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उनका कहना था कि वे होली के बाद मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे। उधर अमर उजाला में खबर छपने के बाद स्थानीय स्तर पर हलचल शुरू हो गई। मामले को शिकायत से पहले ही निपटाने के प्रयास शुरू हो गए। मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत इटावा जिले में प्राप्त नहीं हुई है। औरैया के मामले को देखते हुए इटावा में भी बिछिया एवं पायलों की सप्लाई की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं कोई मामला सामने आएगा तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed