{"_id":"5c8555d7bdec2213f01bd2bd","slug":"elderly-murders-head-and-torso-found-in-different-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग खेत में मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग खेत में मिले
Sun, 10 Mar 2019 11:52 PM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
श्यामलाल छुन्ना की फाइल फोटो। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम भगौती में शनिवार की रात को एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका खेत में उसका धड़ और सिर अलग-अलग मिला है। डॉग स्क्वॉड 300 मीटर दूर पड़ोस के गांव मनियामऊ के एक खेत में जाकर ठहर रहा है। हत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रविवार की सुबह भगौती गांव के कुछ लोगों ने अरविंद के खेत के पास चकरोड पर खून पड़ा देखा। आशंका पर लोगों ने खेत में घुसकर देखा तो एक व्यक्ति धड़ पड़ा था, वहीं से दो मीटर की दूरी पर कटा हुआ सिर पड़ा था। शव की शिनाख्त गांव के ही श्यामलाल उर्फ छुन्ना (45) पुत्र सीताराम जाटव के रूप में हुई। श्यामलाल अविवाहित थे। वह एक दिन पहले मजदूरी के लिए इटावा गए थे। शव के मिलने की खबर से ग्राम भगौती के साथ साथ अन्य गांवों के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर इकदिल थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद एसपी सिटी रामयश सिंह, सीओ सिटी वैभव पांडे ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी सुबूत जुटाए। सुबूतों में छुन्ना के मुंह से निकला पड़ा नकली दांतों का जबड़ा भी शामिल है।
डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से समीपवर्ती गांव मनियामऊ निवासी मनोज कुमार के खेत तक गया। मौके पर पहुंचे श्यामलाल के परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्यामलाला के भाई रविंद्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ इकदिल थाने में मामला दर्ज किया गया। सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी संतोषकुमार मिश्रा ने घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित की हैं। दोनों टीमें घटना का सुराग लगाने में जुट गईं हैं। सीओ सिटी ने बताया दो टीमें लगाई गई है जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
कहीं अवैध संबंध को लेकर तो नहीं की गई हत्या
इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम भगौती निवासी श्यामलाल उर्फ छुन्ना की हत्या पुलिस के लिए ही नहीं वरन ग्रामवासियों के लिए भी पहेली बनी हुई है। स्वभाव से सीधा सादा होने के बावजूद उसकी वीभत्स तरीके से हत्या किया जाना किसी के गले से नीचे नहीं उतर रहा है। मुख्यत: किसी की हत्या के पीछे जर, जोरू, जमीन ही मुख्य कारण होते हैं। इस आधार पर उसके पास न तो जमीन है और न ही धन। तब कहीं उसकी हत्या अवैध संबंध को लेकर तो नहीं की गई। पुलिस ने भी इस आशंका से इनकार नहीं किया है।
श्यामलाल उर्फ छुन्ना की गांव में सीधे साधे युवक के रूप में पहचान थी। उसका किसी से कभी भी झगड़ा नहीं हुआ है। लिहाजा उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। वह सुबह मजदूरी करने के लिए निकल जाता है और शाम को काम करके घर वापस आता है। कभी-कभी वह साइकिल मरम्मत का भी काम करने लगता था। उसकी कमाई महज अपने पेट पालने तक ही सीमित थी। धन और जमीन को लेकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका कम ही लगती है। तब सिर्फ अवैध संबंध को लेकर हत्या किए जाने की आशंका ही शेष बचती है। इस संबंध में सीओ सिटी वैभव पांडे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।
श्यामलाल मजदूरी कर अपना पालता था पेट
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम भगौती में वीभत्स हत्या का शिकार बना श्यामलाल उर्फ छुन्ना अविवाहित था। वह मजदूरी करके पेट पालता था। शुरू से ही गरीब परिवार का होने के कारण उसके पास कोई जमीन भी नहीं थी। वह सरकारी रूप से मिले इंद्रा आवास में अकेले रहता था। आखिर उसकी हत्या किसने की और क्यों की। फिलहाल इसको लेकर ग्रामीण भी अचंभित हैं।
श्यामलाल उर्फ छुन्ना अपने पिता की तीसरी संतान था। दो भाई रामदास व जगतनारायण उससे बड़े थे, जबकि रविंद्र छोटा है। दोनों बड़े भाइयों की शादी हुई परंतु छुन्ना व रविंद्र की शादी नहीं हुई। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। श्यामलाल की भाभी शशी देवी पत्नी जगतनारायण ने बताया कि शनिवार की सुबह इटावा मजदूरी करने के लिए निकला था। जब वह शाम ढलने के बाद भी नहीं लौटा तो चिंता हुई। उसकी गांव में तलाश की परंतु कोई पता नहीं चला। सुबह लोगों ने उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़े होने की जानकारी दी। उसने बताया कि छुन्ना की न तो किसी से कोई दुश्मनी थी और न ही किसी से झगड़ा हुआ था।