फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Driver beaten, robbed of money

चालक को पीट, रकम लूटी

Sun, 10 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 10 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Driver beaten, robbed of money

मध्य प्रदेश निवासी ट्रक चालक को क्षेत्र के एक ढाबा पर तीन उचक्कों ने मारापीटा और उसके पास से भाड़े की रकम लूट ली। पीड़ित चालक ने अपने साथ हुई घटना की थाना पुलिस से लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन


रविवार को थाना में शिकायत लेकर पहुंचे ट्रक चालक रामवीर सिंह तोमर निवासी मोहनपुरा थाना सिहोनियां जिला मुरैना ने बताया कि वह ट्रक को मध्य प्रदेश के खंडवा से गुरुवार को जसवंतनगर के एक व्यापारी की घुंइया लादकर चला था। शनिवार की रात दस बजे वह क्षेत्र के फौजी ढाबा पर पहुंचा और व्यापारी को आने की सूचना दी।
विज्ञापन


उसका कहना है कि उसने व्यापारी को मजदूरों के साथ माल की पलटी करने के लिए बुलाया था। इस पर व्यापारी ने सुबह माल उतरवाने की बात कहते हुए ढाबा पर ही रुकने की बात कही। चालक का कहना है कि रविवार की सुबह व्यापारी ने मजदूरों से ट्रक को खाली करा दिया और भाड़ा भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने बताया कि वह खाली ट्रक लेकर जा ही रहा था कि तभी वहां तीन युवक आए और माल देरी से आने का आरोप लगाते हुए उसे पीटने लगे। उसका आरोप है कि उक्त युवक भाड़ा के 11,400 रुपये के साथ लाइसेंस सहित अन्य कागजात लूट लिए और फरार हो गए। चालक ने उक्त तीनों युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


पुलिस ने चालक का डाक्टरी परीक्षण कराया है। थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। घटना सिर्फ मारपीट की है, रुपये लूटे जाने की कोई वारदात नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed