{"_id":"fb5fcd86a50ac1e3a0bea1a1cb7e891c","slug":"drinking-prevented-the-parents-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो मां-बाप को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोका तो मां-बाप को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 30 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने से रोकने पर बेटे ने पिता पर हमला कर दिया। मां ने उसे रोकना चाहा तो उसको बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा। घटना के बाद बेटा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात कैस्त गांव निवासी भगवानदास व उसकी पत्नी अतरश्री ने अपने पुत्र सुनील कुमार को शराब पीने से रोकने लगे तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी। फिर पिता को वह पीटने लगा।
विज्ञापन
पति को बचाने आई मां पर भी उसने हमला कर दिया। बेरहमी से ईट-पत्थर से उसका मुंह बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। पड़ोसियों के सहयोग से परिजन घायल महिला को थाना ले गए। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह यादव ने महिला को अस्पताल भेजा। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
