{"_id":"5c548aebbdec2213095204ac","slug":"dhaba-operators-shot-in-transaction-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में ढाबा संचालक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में ढाबा संचालक को गोली मारी
Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
प्रतीक दुबे
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल ढाबा संचालक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला बले में उधार की रकम देने के लिए दबंग ने ढाबा मालिक को बुलाया और उसे गोली मार दी। इसके बाद दबंग साथी के साथ भाग निकला। ढाबा मालिक ने किसी तरह फोन कर पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव मोहरी निवासी बब्लू उर्फ शिव प्रताप सिंह बाथम पुत्र विनोद कुुमार का ऊसराहार तिराहे के पास ढाबा है। उसने बताया कि भरथना क्षेत्र के गांव नगला बले निवासी कल्लू यादव उसके ढाबे पर खाना खाया करता था। इसके चलते उस पर दो हजार रुपये उधार हो गए थे। उसने कल्लू से रुपयों की मांग की। इस पर कल्लू ने शीघ्र रुपये देने का आश्वासन दिया था। गुरुवार को वह ढाबे पर था। तभी कल्लू का फोन आया और रुपया देने के लिए गांव बुलाया। रुपये लेने के लिए बब्लू बाइक से कल्लू के गांव पहुंचा। घर पहुंचे पर कल्लू ने उसे खेतों की ओर चलने के लिए कहा। इस पर वह कल्लू के साथ खेतों की ओर चला गया।
गांव से काफी दूरी पर पहुंचने पर कल्लू का एक साथी और आ गया। वह कुछ समझ पाता तभी अचानक कल्लू ने पिस्टल निकालकर उसके पेट में गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके साथ कल्लू साथी के साथ बाइक से भाग निकला। उसने इसकी जानकारी फोन से परिजनों के अलावा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। सीओ भरथना विकास जायसवाल ने बताया कि लेनदेन को लेकर युवक को गोली मारी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।