{"_id":"5aba875e4f1c1b92778b7c9a","slug":"dead-body-of-the-woman-was-thrown-into-the-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
भरथना। बहारपुरा नहर में करीब 30 वर्षीय विवाहिता का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। महिला विवाहिता है। पुलिस महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मलहौसी पुल के पश्चिमी ओर स्थित नगला मुलु माइनर की पुलिया में फंसा मिला। ग्राम साम्हों निवासी संजीव कुमार इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या करके दो तीन दिन पहले शव नहर में फेंका गया है। महिला के शरीर पर लाल रंग की मैक्सी है। पैरों में बिछिया और तोड़िया मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि डेढ़ महीना पहले उसी स्थान पर एक महिला की हत्या करके उसका शव जला दिया गया था। पुलिस आज तक उसका पता नहीं लगा पाई है। इससे पहले भरथना के मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी एक महिला की हत्या करके उसका शव मलहौसी पुल के आसपास फेंका गया था। यह तीसरी घटना है। ऐसी कई घटनाओं से लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन