फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CRPF jawan missing on duty

ड्यूटी पर जा रहा सीआरपीएफ जवान लापता

Mon, 16 Jul 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 16 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan missing on duty
लापता सीआरपीएफ जवान हरिओम। - फोटो : amar ujala
कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा की सुरक्षा के लिए घर से ड्यूटी पर जा रहा सीआरपीएफ जवान लापता हो गया। रविवार को जवान के पिता ने गांव के ही एक ग्रामीण के रिश्तेदार पर पुत्र को गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


ग्राम सुनवर्षा निवासी बांकेबिहारी का 42 वर्षीय पुत्र हरिओम सीआरपीएफ में है। उसकी तैनाती कश्मीर में अमरनाथ गुफा की सुरक्षा में थी। वह 15 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। 10 जुलाई को छुट्टी खत्म होने पर वह वापस ड्यूटी पर जा रहा था। पिता बांके लाल गांव के बाहर हरिओम को वाहन पर बैठाने भी आए थे। वाहन पर बैठाकर लौट गए। इसके बाद न ही हरिओम ड्यूटी पर पहुंचा और न ही उसका कहीं सुराग लगा। सीआरपीएफ जवान का मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने के साथ ही फेसबुक व व्हाट्सएप भी बंद है।
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व लापता हुए जवान के पिता बांकेलाल ने रविवार को बकेवर थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें गांव के ही एक ग्रामीण के करीबी रिश्तेदार पर पुत्र को गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि यह करीबी रिश्तेदार उनके पुत्र को इटावा से वापस गांव लाया और 10 जुलाई की पूरी रात उसे गांव में ही एक घर में रखा। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि हरिओम जवान की तलाश में सीआरपीएफ की जम्मू कश्मीर बटालियन भी परिवार से संपर्क बनाए हुए है। वहीं हरिओम का भाई ओमनारायण, जो कि कश्मीर के श्रीनगर में सेना में तैनात है, उसकी तलाश में लगा हुआ है। इधर, प्रभारी निरीक्षक आलोक राय का कहना है कि इस संबंध में तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed