{"_id":"5a5b9de14f1c1b88268b4661","slug":"crooks-robbed-dumper-made-hostage-to-driver-helper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने डंपर लूटकर चालक-हेल्पर को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने डंपर लूटकर चालक-हेल्पर को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊसराहार/बसरेहर। मौरंग लेकर आ रहे डंपर को शनिवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट लिया। चालक और हेल्पर को बांधकर गाड़ी में डाल लिया। लूट की सूचना पर सक्रिय हुई थाना पुलिस ने रात में ही डंपर को बरामद कर लिया।
मध्यप्रदेश से डंपर मौरंग लेकर चौबिया क्षेत्र से गुजर रहा था। पुलिस से बचने के लिए डंपर कुम्हावर होकर जा रहा था। इसी बीच डंपर को पीछे से सफेद रंग की बोलेरो ने ओवरटेक करके रोक लिया। बोलेरो में सवार बदमाशों ने डंपर के चालक अशोक पुत्र रामदीन निवासी गोहद चौराहा भिंड व हेल्पर मुन्नालाल पुत्र त्रिलोकी यादव थाना शिवपुर वाराणसी को बंधक बनाकर बोलेरो में ही डाल लिया।
विज्ञापन
जबकि कुछ बदमाश ट्रक को लेकर भाग गए। इसी बीच रात में दो बजे थाना ऊसराहार पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी और ओवरलोडिंग करके आ रहे ट्रकों को पकड़ रही थी। सूचना पर सक्रिय थानाध्यक्ष राहुल पांडे ने भरथना-ऊसराहार मार्ग के समथर चौराहा के पास से गुजरते ट्रक को रोकना चाहा तो बदमाशों ने डंपर को भगा दिया, जिसका पीछा पुलिस ने किया तो बदमाश डंपर को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। थाना ऊसराहार पुलिस ने डंपर बरामद कर लिया। जबकि बोलेरो सवार बदमाश चालक- हेल्पर को छोड़कर भाग गए। बाद में चालक परिचालक ने घटना की जानकारी डंपर मालिक और पुलिस को दी। डंपर का मालिक रिंकू भदौरिया पुत्र कुक्कू भदौरिया निवासी भिंड बताया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ऊसराहार राहुल पांडे ने बताया कि लूटे गए डंपर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि थानाध्यक्ष चौबिया ने बताया कि डंपर के मालिक के यहां कोई दुर्घटना हो गई है। इसलिए वह चालक-हेल्पर को लेकर चले गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन