{"_id":"7d7283a61e7b471b0dd550dc1c63b789","slug":"crooks-looted-honda-city-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट सवारों ने लूटी हांडा सिटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्विफ्ट सवारों ने लूटी हांडा सिटी कार
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के हाइवे पर स्विफ्ट कार में सवार लुटेरों ने हांडा सिटी कार लूट ली। बदमाशों ने चालक और उसके साथी को बंधक मप्र के अटेर रोड पर फेंक दिया। लूट का शिकार हुए चालक ने गुरुवार को बकेवर थाना पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विजयनगर आगरा निवासी आधार गोयल ने इलाहाबाद से हांडा सिटी कार खरीदी थी। 12 जनवरी को उनका ड्राइवर प्रदीप चौहान व मुनीम मुकेश अग्रवाल कार को लेकर इलाहाबाद से आगरा लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे अनंतराम टोल टैक्स बैरियर पार करने के बाद स्विफ्ट कार में सवार लुटेरों ने उनका पीछा किया और ओवरटेक करके कार रोक ली।
विज्ञापन
बदमाशों को देखकर चालक व साथ बैठे मुनीम से शीशे बंद करके दरवाजों को लॉक कर लिया। इस पर लुटेरों ने कार का शीशा तोड़कर चालक और मुनीम को अपने कब्जे में कर लिया। तीन लुटेरे कार में सवार हो गए। उन्होंने दोनों को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। आगे चलने पर लुटेरों ने दोनों को होंडा सिटी से उतारकर अपनी कार में डाल लिया।
विज्ञापन
रात करीब डेढ़ बजे लुटेरों ने दोनों को मध्य प्रदेश के भिंड जिले की अटेर रोड पर एक गांव के पास फेंक दिया और फरार हो गए। लूट का शिकार हुए चालक और मुनीम ने किसी तरह अपने बंधन खोले और पास के गांव में सूचना दी। बाद में इस वारदात से अपने मालिक को अवगत कराया।
चालक प्रदीप चौहान ने बताया कि लुटेरे उसके पास से आठ सौ रुपये, मोबाइल तथा मुनीम के पास से ढाई हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए। चालक ने गुरुवार को बकेवर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि उन्हें प्रार्थनापत्र मिला है। पुलिस इस बात की जानकारी कर रही है कि घटनास्थल कौन से थाने का है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।