{"_id":"5bfc39b2bdec2241b520303f","slug":"cleansing-worker-died-due-to-falling-from-the-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो से गिरकर सफाई कर्मी की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो से गिरकर सफाई कर्मी की जान गई
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मी की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
सिविल लाइन के नगला कंहई गांव के पास सोमवार को टेंपो से गिरकर सफाई कर्मी की मौत हो गई। वह दवाई लेने के लिए जसवंतनगर से इटावा आ रहा था। दूसरी तरफ इकदिल के पास जुगाड़ वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव कैस्त निवासी महेंद्र कुमार(30) पुत्र सुनील कुमार क्षेत्र के गांव सिरहोल में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। सोमवार को वह दवा लेने के लिए इटावा आने के लिए निकला था। वह तिराहे के पास से टेंपो पर सवार हुआ था। टेंपो में पहले से सवारियां बैठी थीं। वह टेंपो के जाल पर खड़ा हो गया। जब टेंपो हाईवे पर गांव नगला कंहई के पास पहुंचा तभी अचानक वह गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोटें आईं।
आसपास के लोग उसको जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। महेंद्र के शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ड्राइवर टेंपो लेकर फरार हो गया। दूसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर ओवरब्रिज के पास हुई जहां पैदल जा रहे गांव रीतौर निवासी अवधेश पांडे पुत्र मुकुट बिहारी को जुगाड़ गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए। राहगीरों ने अवधेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।