फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cleanliness guards beaten up in Dungari, shot dead

डूंगरी में स्वच्छता प्रहरियों को पीटा, तमंचा दिखाया

Wed, 25 Jul 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 25 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness guards beaten up in Dungari, shot dead
fighting
बढ़पुरा ब्लाक के डूंगरी गांव में भेजी गई स्वच्छता प्रहरियों के साथ मंगलवार शाम को कुछ अराजक तत्वों ने मारपीट कर दी। तमंचा निकाल कर हड़काया। उन्हें अभियान को बीच में छोड़कर घर लौटना पड़ा है। स्वच्छता प्रहरी गांव में चौपाल का आयोजन कर रहे थे। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मारपीट की घटना से स्वच्छता प्रहरियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रशासन की पहल पर गत 24 जुलाई मंगलवार को छात्र-छात्राओं की 91 टीमें विभिन्न गांवों में भेजी गई थी। टीमों को गांव में चार दिन रहना है। गांव में ही इस 10 सदस्यीय टीम के ठहरने व भोजन के साथ सुरक्षा के भी बंदोबस्त किए गए हैं। लेकिन बढ़पुरा ब्लाक के डूंगरी गांव में मंगलवार को ही टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की घटना होने पर सुरक्षा को लेकर सवाल पैदा हुआ है। इससे न सिर्फ टीम को लौटना पड़ा बल्कि अभियान से जुड़ी अन्य टीमों में भी असुरक्षा की भावना पैदा होगी।
विज्ञापन


नारायण ग्रुप के बीटीसी विद्यार्थियों की स्वच्छता प्रहरियों की यह टीम उक्त गांव में भेजी गई थी। जिसे ओडीएफ के तहत स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विषयों पर ग्रामीणों को जागरूकता करना था। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में इनके ठहरने व खाने की व्यवस्था की गई थी। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे इन छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली और द्वार-द्वार जाकर ग्रामीणों को शाम के वक्त मंदिर वाले स्कूल में होने वाली चौपाल में आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम लगभग 7:30 बजे टीम के दो-तीन सदस्य एक दुकान पर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। तभी वहां गांव के तीन-चार युवक आकर अभद्रता करने लगे। छात्रों से उम्र में बड़े यह युवक यहीं तक नहीं रुके, वह चौपाल में आने वाले ग्रामीणाें को गाली गलौज करते हुए रोकने लगे। इन स्वच्छता प्रहरियों ने उन्हें मना किया और प्रधान ने भी उन्हें रोका तो उक्त युवकों ने प्रधान से भी गाली-गलौज करते हुए स्वच्छता प्रहरियों के साथ हाथापाई कर दी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने उक्त युवकों के पक्ष में पत्थरबाजी कर दी। उनमें से एक युवक ने तमंचा निकाल लिया।

हंगामा बढ़ता देख सहमें हुए छात्र यूपी 100 को कॉल करते हुए अपने विद्यालय चले गए। जहां वह ठहरे हुए थे। सूचना पाकर एसडीएम व फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी काफी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ आदि आ गए। इसी बीच एक स्वच्छता प्रहरी की मां को इसकी जानकारी हुई तो वह भी गांव पहुंच गई। बाद में सभी स्वच्छता प्रहरियों को ब्लाक के वाहन से सुरक्षित भेज दिया गया।

-किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर वे पुलिस बल के साथ पहुंचे थे और बताए गए युवक को तलाश किया, लेकिन इस प्रकार का कोई युवक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed