फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cleaner killed truck driver

क्लीनर ने की थी चालक की हत्या

Sun, 29 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 29 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
cleaner killed truck driver
पुलिस लाइन में ट्रक ड्राइवर की हत्या में पकड़े गए अभियुक्तों की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने ट्रक चालक की हत्या का खुलासा कर दिया है। क्लीनर ने अपने दोस्ताें के साथ मिलकर चालक की हत्या की थी। इनका इरादा ट्रक और उसमें लदे माल को बेचना था।

विज्ञापन

 19 मई को ट्रक चालक बृजमोहन पश्चिम बंगाल के वर्धबान जिले से ट्रक में चावल लादकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था।  उसके साथ क्लीनर युनूस उर्फ  मनोज था।  21 मई की सुबह यह कानपुर आ गए। यहां से दोपहर बाद  ट्रक की रवानगी हुई।
विज्ञापन


जसवंतनगर से पहले कचौरा बाईपास पर कांशीराम कालोनी के निकट क्लीनर ने  ट्रक रुकवा लिया। यूनुस व उसके तीन दोस्तों ने बृजमोहन को शराब और कबाब की पार्टी का लालच देकर रोका था।  कांशीराम कालोनी में यह पार्टी हुई। योजना के मुताबिक रात में इन्हाेंने बृजमोहन की हत्या कर शव  कचौरा बाईपास पर रेलवे पुल से पहले सड़क किनारे फेंक दिया। यह बृजमोहन का मोबाइल व उसके पास से मिले सामान को लेकर फरार हो गए। यह ट्रक को वहीं छोड़ गए। वारदात के एक दिन बाद पुलिस को यह ट्रक लावारिश  मिला था। इससे ट्रक को बेचने की इनकी योजना पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बृजमोहन के ससुर नीरज ने बताया कि क्लीनर युनूस उर्फ मनोज लगभग छह माह पहले ट्रक में सवारी के रूप में कहीं से बैठकर इटावा तक आया था।   बातचीत में उसने बृजमोहन से मित्रता कर ली। हत्या से  दो माह पूर्व बृजमोहन ने युनूस को ट्रक पर बतौर क्लीनर रखा था।

एएसपी रामकिशुन यादव ने रविवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए  बताया कि हत्याकांड में शामिल युनूस उर्फ मनोज पुत्र साबिर निवासी भदमा बसरेहर, श्रीकृष्ण पुत्र तेज सिंह शाक्य निवासी कैस्त, सत्यभान शाक्य पुत्र बदन सिंह निवासी लुधपुरा, चंद्रपाल शाक्य पुत्र सोबरन सिंह निवासी तपा की नगरिया मैनपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed