फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Child abducted, seven million sought

बच्चे का अपहरण, फिरौती मांगी

Sat, 24 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 24 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Child abducted, seven million sought

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव महलई में घर के बाहर खेल रहे बच्चे का दोपहर

विज्ञापन
के वक्त अचानक अपहरण हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को बच्चा नहीं मिला। इस बीच शाम के वक्त किसी ने फोन करके परिवारीजनों से सात लाख रुपये फिरौती के रूप में मांगे हैं। परिजनों ने थाने जाकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है।

महलई गांव निवासी किसान अरविंद शाक्य का बेटा देव (4) शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे के आसपास बच्चा अचानक गायब हो गया। परिवारीजनों को जब देव घर के बाहर खेलता नहीं दिखा तो उन्होंने गांव भर में उसकी खोजबीन की।

परिजन मासूम की खोजबीन कर ही रहे थे तभी एक किसी ने उनके मोबाइल पर फोन करके सात लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती के लिए फोन आते ही घर में कोहराम मच गया। अपहरण की खबर गांव में फैली तो ग्रामीणों के साथ रिश्तेदारी की भीड़ लग गई। पीड़ित परिवार ने थाने जाकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि शाम करीब पांच बजे किसी ने फोन करके सात लाख रुपये की फिरौती मांगी है। वहीं परिवारीजन बेटे के अपहरण के मामले में किसी अपने का हाथ होने का शक जता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि चार साल के देव को घर का मोबाइल नंबर नहीं पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं के पास तत्काल मोबाइल नंबर कहां से आया। अपहरण की साजिश में कोई ऐसा शामिल है जो कहीं न कहीं उनसे परिचित है और घर परिवार के लोगों के सदस्यों के मोबाइल नंबर के साथ अन्य जानकारी रखता था। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पुलिस किसी ठोस नतीजे पर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed