{"_id":"b1349aafd822ca13120863ce0462e199","slug":"cattle-prevented-from-cutting-the-police-scuffle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी काटने से रोका तो पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी काटने से रोका तो पुलिस से हाथापाई
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 02 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव से मवेशी खरीदकर उन्हें सड़क किनारे काट रहे कसाइयों को जब पब्लिक ने रोका तो वह हमलावर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी कसाइयों ने हाथापाई कर दी। सिपाही घायल हो गया।
विज्ञापन
बाद में इलाकाई लोगों की मदद से पुलिस ने दो कसाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच इनके दो साथी मौके से भाग भी निकले। बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी चार लोग गुरुवार की दोपहर अहेरीपुर क्षेत्र में मवेशी खरीदने के लिए आए थे। तीन मवेशी खरीदने के बाद वे उन्हें लेकर चल दिए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि एक मवेशी चलने में दिक्कत कर रहा था। इस पर बकेवर थाना क्षेत्र के ही गांव निबाड़ी खुर्द के पास उन्होंने उसे काटने की तैयारी कर ली। इलाकाई लोगों ने जब ऐसा देखा तो उन्होंने उन्हें रोका।
विज्ञापन
इस पर कसाई भड़क गए और उन्होंने लोगों के साथ मारपीट कर दी। इस बीच उन्होंने मवेशी काट डाला। सूचना पर पहुंचे अहेरीपुर चौकी के दरोगा और दो सिपाहियों के साथ भी उन्होंने हाथापाई कर दी। इसमें सिपाही योगेश के हाथ में चोटें आईं। यह खबर क्षेत्र में फैलने पर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
सिपाही के साथ हाथापाई की सूचना पर बकेवर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने इलाकाई लोगों की मदद से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें पकड़कर थाना लाई साथ ही मृत मवेशी का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि इलाकाई लोगों की मदद से पुलिस ने खलील पुत्र रईस और बंटी खां पुत्र जलालुद्दीन
निवासी इस्लामनगर बाबरपुर औरैया को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उन्होंने सिपाही के साथ मारपीट से इंकार किया। उन्होंने बताया कि उक्त लोग मवेशियों को खरीदकर उनका वध करने के बाद मीट की बिक्री करते हैं। भागे हुए साथियों की तलाश की जा रही है।