फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cash-revolver stolen from the agent's car

आढ़तिया की कार से नकदी-रिवाल्वर पार

Sat, 24 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 24 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cash-revolver stolen from the agent's car

देर शाम शहर के भीड़भाड़ वाले इलाका नौरंगाबाद चौराहा के पास से किसी उचक्के ने आढ़तिया की कार से दो लाख रुपये सहित उसकी रिवाल्वर पार कर दी। रुपये से भरा बैग गायब देख आढ़तिया के होश उड़ गए। आनन फानन में उसने सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही सीओ सिटी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन न तो रिवाल्वर का ही पता चला और न ही पैसों का।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ब्राउनगंज निवासी आढ़तिया विनोद कुमार यादव शुक्रवार की देर शाम अपनी वैगनआर कार से बाजार होते हुए घर जा रहे थे। उन्होंने नौरंगाबाद चौराहा के पास स्थित एक जूते के शोरूम से जूता खरीदे। जूता खरीदने के बाद वह आगे बढ़कर स्नो व्हाइट ड्राईक्लीनर्स की दुकान के सामने पहुंचे तभी उन्हें एक युवक ने बताया कि कार के इंजन से तेल लीक हो रहा है।
विज्ञापन


विनोद ने कार खड़ी कर दी और बोनट खोकर इंजन देखने लगी। इसी बीच कार में सीट पर रखा उनका बैग किसी उचक्के ने पार कर दिया। बैग गायब देखकर आढ़तिया के होश उड़ गए। उसने तत्काल सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। आढ़तिया ने बताया कि बैग में 1.98 लाख रुपये व उनकी रिवाल्वर थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed