फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cash and jwellery theft,report

घर से जेवर और नगदी चोरी

Sat, 29 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 29 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
cash and jwellery theft,report
डेमो पिक - फोटो : प्रतीकात्‍मक

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अड्डा गूलर में चोरों ने शुक्रवार रात एक सूने मकान को निशाना बनाया। ताले तोड़कर घर में घुसे चोरों ने जेवर और नगदी सहित करीब एक लाख का माल चुरा लिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई जब पड़ोस के लोगों ने मकान के ताले टूटे देखे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला अड्डा गूलर निवासी पिंटू पुत्र श्री कृष्ण परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने किशनी जिला मैनपुरी गया था। शनिवार रात चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ दिए। कमरों में रखे बक्सों से सामान चुरा लिया। शनिवार सुबह पड़ोसियाें ने ताले टूटे देखे तो पिंटू को सूचना दी। पिंटू परिवार सहित घर लौटे तो सामान बिखरा देख दंग रह गए। पिंटू ने बताया कि चोर उनके घर से जेवर और नगदी समेत करीब एक लाख का माल चुरा ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है। प्रभारी एसओ सतीश राठौर ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed