{"_id":"5846fef34f1c1bfd6444887c","slug":"cash-and-jwellery-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के जेवर-नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के जेवर-नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
टूटी पड़ी तिजोरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसईनावर कस्बा स्थित सराफ की दुकान में सोमवार रात चोरों ने तिजोरी काटकर लाखों के जेवर और नगदी चुरा ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
विज्ञापन
सरसईनावर कस्बा में विशुनदयाल की लोहिया पथ पर सराफ और बर्तन की दुकान है। सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात दो बजे के बाद दुकान पर लगे दरवाजे को खुला देख पड़ोसियों ने विशुनदयाल को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो देखा दुकान में रखी तिजोरी टूटी थी। उन्होंने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पुलिस पहुंची। तिजोरी के जेवर गायब थे। विशुनदयाल ने बताया तिजोरी में लगभग तीन किलो चांदी की तोड़ियां रखी थीं। एक दिन पहले ही एक किसान बैंक में अपना केसीसी जमा करने के लिए 80 हजार रुपये के पुराने नोट रख गया था। चोर जेवर के साथ रुपये भी ले गए। चोर एक पानी की बोतल और टोपी छोड़ गए। चोरों ने तिजोरी के गेट के एक हिस्से को कटर से काटा था। विशुनदयाल ने चार लाख की चोरी की बात कही है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार राय ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन