फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car raid robbers rob the mechanic

कार सवार लुटेरों ने मैकेनिक को लूटा

Sun, 21 May 2017 11:10 PM IST
कार सवार लुटेरों ने मैकेनिक को लूटा
कार सवार लुटेरों ने मैकेनिक को लूटा Updated Sun, 21 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Car raid robbers rob the mechanic
bike loot

विज्ञापन
जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर बोलेरो सवार लुटेराें ने एक मैकेनिक से मारपीट कर मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया। लुटेरों ने उससे एटीएम का कोड पूछकर उसके खाते से नौ हजार रुपये भी निकाल लिए। उसे वैदपुरा थानाक्षेत्र के अधियापुर मोड़ के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट  दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

झांसी जिले के प्रेम नगर ईसाई टोला निवासी प्रदीप कुमार पुत्र ओम प्रकाश जेनरेटर मैकेनिक है। वह हाईवे निर्माण करने वाली ओरिएंटल कंपनी का जेनरेटर सही करने के लिए जसवंतनगर आया था।
विज्ञापन

शनिवार रात जेनरेटर सही करने के बाद वह वापस झांसी जाने के लिए सवारी के इंतजार में हाईवे पर खड़ा था। आगरा की ओर से आ रही एक बोलेरो में वह सवार हो गया। बोलेरो में पहले से ही पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें बैठे लोगों ने उसे दबोच लिया और मारपीट शुरू कर दी। उसके पास से मोबाइल व एटीएम कार्ड लूट लिया। मारपीट कर उससे एटीएम का कोड पूछ लिया।
आईटीआई चौराहे के पास उसके एटीएम से एक लुटेरे ने नौ हजार रुपये निकाल लिए। लुटेरों ने प्रदीप को अधियापुरा मोड़ के पास फेंक दिया। एसओ वैदपुरा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने कार सवार पांच लुटेराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ वैदपुरा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि लुटेरों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed