{"_id":"5921d1054f1c1b4d6a53611d","slug":"car-raid-robbers-rob-the-mechanic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार लुटेरों ने मैकेनिक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार लुटेरों ने मैकेनिक को लूटा
कार सवार लुटेरों ने मैकेनिक को लूटा
Updated Sun, 21 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
bike loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर बोलेरो सवार लुटेराें ने एक मैकेनिक से मारपीट कर मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया। लुटेरों ने उससे एटीएम का कोड पूछकर उसके खाते से नौ हजार रुपये भी निकाल लिए। उसे वैदपुरा थानाक्षेत्र के अधियापुर मोड़ के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
झांसी जिले के प्रेम नगर ईसाई टोला निवासी प्रदीप कुमार पुत्र ओम प्रकाश जेनरेटर मैकेनिक है। वह हाईवे निर्माण करने वाली ओरिएंटल कंपनी का जेनरेटर सही करने के लिए जसवंतनगर आया था।
शनिवार रात जेनरेटर सही करने के बाद वह वापस झांसी जाने के लिए सवारी के इंतजार में हाईवे पर खड़ा था। आगरा की ओर से आ रही एक बोलेरो में वह सवार हो गया। बोलेरो में पहले से ही पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
उसमें बैठे लोगों ने उसे दबोच लिया और मारपीट शुरू कर दी। उसके पास से मोबाइल व एटीएम कार्ड लूट लिया। मारपीट कर उससे एटीएम का कोड पूछ लिया।
आईटीआई चौराहे के पास उसके एटीएम से एक लुटेरे ने नौ हजार रुपये निकाल लिए। लुटेरों ने प्रदीप को अधियापुरा मोड़ के पास फेंक दिया। एसओ वैदपुरा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने कार सवार पांच लुटेराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ वैदपुरा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि लुटेरों को तलाश किया जा रहा है।