फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   byke rider looted womens chain

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूटी

Sat, 20 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 20 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
byke rider looted womens chain
अपराध - फोटो : प्रतीकात्‍मक

कोतवाली क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके छैराहा के पास बाइक पर सवार लुटेरों ने एक महिला के गले से चेन लूट ली। लुटेरे पुरबिया टोला की ओर भाग निकले। सरेशाम शुरू इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुंज निवासी अनुज कुमार पुरवार की पत्नी प्रियंका पुरवार शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे अपने घर से छैराहा पर बाजार करने के लिए आई थी। पैदल घर लौटते समय एक लाल रंग की बाइक पर सवार लुटेरों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाती तभी बाइक पर सवार एक लुटेरे ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन तोड़ ली। उन्होंने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। भीड़ भाड़ वाले इलाके में लूट की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed