{"_id":"5963c1f34f1c1b62088b475b","slug":"byke-rider-looted-women-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने महिला की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने महिला की चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
लूट की शिकार रेखा देवी।
- फोटो : अमर उजाला
इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर ग्राम जगमोहनपुरा के पास बाइक सवार लुटेरों ने पति के साथ जा रही महिला की चेन लूट ली। घटना के आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने इकदिल थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव चौबिया निवासी राम मिलन अपनी पत्नी रेखा देवी व बहनोई के साथ रिश्तेदारी में अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर गया था। सोमवार सुबह साढे़ नौ बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर ग्राम जगमोहनपुरा के पास काली बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने रेखा की चेन छीन ली। राम मिलन ने लुटेरों का पीछा किया तो वह बाजमपुरा जाने वाले मार्ग पर भाग गए। राम मिलन ने इसकी जानकारी यूपी 100 को दी। प्रभारी एसओ अरुण कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना है कि सराय जलाल व नगला दलप के बीच यूपी 100 की टीम रहती है। लेकिन लूट की घटना के आधा घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। महिला रेखा देवी ने बताया कि दो तोला वजन की चेन थी।
विज्ञापन