{"_id":"57f7ebe04f1c1b5e1526fc43","slug":"burglars-stole-stuff-off-the-net-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाल काट चोरों ने लाखों का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाल काट चोरों ने लाखों का सामान चुराया
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
बकेवर।थाना क्षेत्र के हबिलिया गांव में चोराें ने गुरुवार रात एक मकान में लगे जाल को काटकर कमरे में रखी अलमारी का लाक तोड़कर उसमे रखे जेवर नकदी सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। कमरों में सो रहे परिजनों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। परिजन सुबह सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी नेक राम पाल परिवार के साथ गुरुवार रात को अपने घर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर उनके बाडे़ से होते हुए छत पर पहुंच गए । चोरों ने आंगन में लगे जाल को काट दिया और मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्शों के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे जेवर-नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। परिजन सोकर उठे तो सारा सामान बिखरा पड़ा देख दंग रहे गए।
विज्ञापन
उन्होंने अलमारी में जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। नेकराम ने बताया कि चोर उनके घर से 24 हजार रुपये नकद व तीन लाख के जेवर चुरा ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन