{"_id":"511dc4dc97f72c7aa280afba00198c1d","slug":"bikers-on-the-highway-showing-the-knife-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बाइकर्स ने चाकू दिखाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर बाइकर्स ने चाकू दिखाकर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के हाइवे पर सुनवर्षा गांव के समीप पल्सर पर सवार लुटेरों ने चाकू दिखाकर एक युवक के साथ मारपीट कर रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। बकेवर थाना क्षेत्र के गांव पुरावली निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र शोभाराम मंगलवार को करीब ग्यारह 11 बजे अपने चचेरे भाई शाहरून के साथ बाइक से अपनी बहन के घर भरथना जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह हाइवे पर सुनवर्षा के पास पहुंचा तभी पल्सर पर सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली। पल्सर से उतरे एक युवक ने उसके चाकू लगा दिया। उसके बाद लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की और जेब में पड़े दस हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे शेरपुरा गांव की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
लूट का शिकार हुए हरेंद्र ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
हरेंद्र ने बताया कि वह रुपये देने के लिए वह अपनी बहन को देने जा रहा था। तभी लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस लुटेरों की खोजबीन में जुटी है।