फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   attempt to murder report against 5 with bjp leader

भाजपा कोषाध्यक्ष सहित पांच पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Wed, 24 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 24 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
attempt to murder report against 5 with  bjp leader
घायल उमा शंकर - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थानाक्षेत्र अंतर्गत कचौरा चौराहे के पास मंगलवार रात बाइक से जा रहे प्रधान पुत्र और उसके रिश्तेदार को गोली मारकर घायल करने के मामले में भाजपा कोषाध्यक्ष और उसके दो भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


बढ़पुरा थानाक्षेत्र के गांव पुरा रेवाडी निवासी प्रधान केदार सिंह का पुत्र उमा शंकर और उनका रिश्तेदार सज्जन सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी शेरपुरा थाना सिरसागंज ट्रांसपोर्ट संचालक हैं। मंगलवार शाम दोनों बाइक से जा रहे थे। कचौरा चौराहे में एक टेंट हाउस के पास असलहों से लैस पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और फायरिंग कर दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। घायल के भाई शंभू दयाल ने बताया कि काफी दिन पूर्व इन लोगों ने उनके ट्रांसपोर्ट पर जाकर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी रिपोर्ट सिविल लाइन में दर्ज कराई थी। इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। शंभू दयाल की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा कोषाध्यक्ष रघुवीर तिवारी, उनके भाई रामवीर, श्यामवीर के अलावा अनिल तिवारी उर्फ गज्ज्ूा पुत्र वेद प्रकाश निवासी पीपरीपुरा थाना लवेदी और सुंदरलाल उर्फ बाबा पुत्र पेशकार निवासी जनकपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ सिविल लाइन ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed