{"_id":"59fc99714f1c1baf678b927e","slug":"arrested-kidnap-mama-and-his-partner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजे का अपहरण करने वाला मामा व उसका साथी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भांजे का अपहरण करने वाला मामा व उसका साथी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव से दो दिन पहले अगवा हुआ बालक मिल गया है। पुलिस ने बालक के मामा सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रतनपुरा गांव निवासी सुधीर की पत्नी गिरिजा देवी का मौसेरा भाई जसवंत नगर थाना क्षेत्र के धनुआ खेड़ा निवासी भूरेे यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को गिरिजा देवी का चार साल का बेटा देव कुमार घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान भूरे उसे लेकर गायब हो गया। इस पर गिरिजा देवी ने उसके खिलाफ बेटे को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान सूचना मिली कि भूरे जसवंत नगर के धरवार इलाके में छिपा है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने छापेमारी कर उसके कब्जे से बालक को छुड़ा लिया। मौके से भूरे व उसके साथी प्रदीप तोमर को हिरासत में ले लिया। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है।
पूछताछ की जा रही है। अपहरण करने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। बालक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।