फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   alcohal found at pradhan house

ग्राम प्रधान के घर मिली लाखों की शराब

Fri, 23 Jun 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 23 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
alcohal found at pradhan house
बरामद श्‍ाराब - फोटो : अमर उजाला

 पुलिस ने वैदपुरा एवं बकेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की है। वैदपुरा में ग्राम प्रधान के घर से करीब तीन लाख की शराब मिली तो बकेवर में कार में करीब एक लाख की शराब पकड़ी गई है।

विज्ञापन

वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला देवसन में ग्राम प्रधान आदेश के घर शराब की खेप आने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। प्रधान के घर खड़ी लोडर में 114 पेटियों में 5472 क्वार्टर शराब मिली। इसकी कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है। पुलिस के आते ही ग्राम प्रधान व उसका भाई अशोक भाग निकले। थानाध्यक्ष सतेंद्र यादव ने बताया कि आदेश यादव काफी समय से इटावा और मैनपुरी के कई गांवों में अवैध शराब की आपूर्ति करता है। शराब गोवा मार्का है। दोनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इसी तरह बकेवर पुलिस ने शुक्रवार को अहेरीपुर कस्बा के पास चेकिंग के दौरान से एक कार की तलाशी ली। कार में 1680 पौआ शराब मिली। इस दौरान कार सवार दो युवक भाग निकले। एसओ जेपी पाल ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब एक लाख रुपया  है। पुलिस कार के बारे में जानकारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed