{"_id":"594d4f2c4f1c1bf77d8b459b","slug":"alcohal-found-at-pradhan-house","type":"story","status":"publish","title_hn":" ग्राम प्रधान के घर मिली लाखों की शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान के घर मिली लाखों की शराब
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
बरामद श्ाराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वैदपुरा एवं बकेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की है। वैदपुरा में ग्राम प्रधान के घर से करीब तीन लाख की शराब मिली तो बकेवर में कार में करीब एक लाख की शराब पकड़ी गई है।
विज्ञापन
वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला देवसन में ग्राम प्रधान आदेश के घर शराब की खेप आने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। प्रधान के घर खड़ी लोडर में 114 पेटियों में 5472 क्वार्टर शराब मिली। इसकी कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है। पुलिस के आते ही ग्राम प्रधान व उसका भाई अशोक भाग निकले। थानाध्यक्ष सतेंद्र यादव ने बताया कि आदेश यादव काफी समय से इटावा और मैनपुरी के कई गांवों में अवैध शराब की आपूर्ति करता है। शराब गोवा मार्का है। दोनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इसी तरह बकेवर पुलिस ने शुक्रवार को अहेरीपुर कस्बा के पास चेकिंग के दौरान से एक कार की तलाशी ली। कार में 1680 पौआ शराब मिली। इस दौरान कार सवार दो युवक भाग निकले। एसओ जेपी पाल ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब एक लाख रुपया है। पुलिस कार के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन