{"_id":"5aba88064f1c1b2b618b5f6a","slug":"aged-farmer-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान वृद्ध किसान ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से परेशान वृद्ध किसान ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
ऊसराहार। कस्बे के भरतपुर खुर्द गांव के एक खेत में मंगलवार को बीमारी से परेशान एक वृद्ध किसान ने नीम के पेड़ से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने शव लटका देखा तो शोर मचाया। इस पर पास में ही खेत में काम कर रहा उसका बेटा भी पहुंच गया। उसने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ऊसराहार थाना क्षेत्र के भरतपुर खुर्द निवासी प्यारे लाल गुप्ता (70) का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। प्यारे लाल पत्नी के साथ गांव के किनारे खेतों पर लगे ट्यूबवेल के कमरे में रहता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह पकौड़ी खाने की इच्छा जताई तो वह दाल पीसने लगी। उसका कहना है कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इस पर झाड़ फूंक भी कराया था। डाक्टर को दिखाने के बाद भी फायदा नहीं हुआ था। घर में बहुत कम खेती है। मेहनत-मजदूरी कर घर का खर्च चलता है। इसलिए शहर में किसी बड़े डाक्टर को दिखाने नहीं गए। इसी परेशानी में उन्होंने खेत पर खडे़ नीम के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह खेत गए बच्चों और अन्य ग्रामीणों ने शव लटका देख शोर मचाया तो नजदीक खेत में काम कर रहा उनका पुत्र गिरंद्र भी पहुंच गया। उसने ग्रामीणों की मदद से उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष सतीश राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तो घरवाले बीमारी से ही परेशान होकर आत्महत्या करने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन