{"_id":"57b9ed974f1c1b9663d4f44d","slug":"accused-son-fell-down-from-roof-and-died-after-rape-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की रिपोर्ट के बाद आरोपी का पुत्र छत से गिरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप की रिपोर्ट के बाद आरोपी का पुत्र छत से गिरा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे एक पक्ष के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार रात किशोरी से रेप की घटना हुई। इसका आरोप 75 वर्षीय वृद्ध पर लगा। इसकी रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी के पुत्र की संदिग्ध अवस्था में छत से गिरकर मौत हो गई। इस मामले में वृद्ध के पौत्र ने किरायेदार किशोरी के परिजनों पर पिता को छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले का एक व्यक्ति लालपुरा कोतवाली निवासी जमुना प्रसाद के मकान में परिवार के साथ किराये पर रहता था। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। शनिवार रात किरायेदार की पुत्री ने 75 वर्षीय जमुना दास पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया है। किशोरी के पिता ने जमुना दास के खिलाफ कोतवाली में रेप की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने किशोरी का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। उधर जमुना दास के पौत्र अमित कुमार ने आरोप लगाया कि उसके पिता प्रमोद कुमार (54) पुत्र जमुना प्रसाद रात को छत पर सो रहे थे। तभी किशोरी के परिजन वहां पहुंच गए और उन्होंने उनके साथ मारपीट की और उन्हें छत से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
वह पड़ोस में रहने वाले राम मोहन के घर में जा गिरे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उसकी मां कुसुम लता पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाई। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित कुमार ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी शिवराज सिंहने बताया कि मृतक के पुत्र की ओर से पुलिस को तहरीर मिली है। जिसमें किशोरी के परिजनों पर उसके पिता को फेंक देने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
किराये पर चल रहा था विवाद
किरायेदार ने जमुना प्रसाद को तीन माह से किराया नहीं दिया था। उन्होंने किराया मांगा तो इस बात पर उनका किशोरी के परिजनों से विवाद भी हुआ था। लोगों का कहना है कि इसी को लेकर जमुना प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना के बाद से वह कहीं गायब हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जमुना प्रसाद की तलाश में उनके घर पर छापा मारा लेकिन जमुना प्रसाद के न मिलने पर पुलिस उनके छोटे पुत्र विनोद को पकड़कर कोतवाली ले आई थी। बाद में प्रमोद की मौत हो जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।