{"_id":"5c44b5c7bdec2217f558712b","slug":"a-toddy-family-gets-picked-up-by-pickup-innocent-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव तापते परिवार को पिकअप ने कुचला, मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलाव तापते परिवार को पिकअप ने कुचला, मासूम की मौत
Sun, 20 Jan 2019 11:24 PM IST
प्रतीक दुबे
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पलटी हुई पिकअप और जमा ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत लौंगपुर गांव में रविवार की देर शाम घर के बाहर बने चबूतरे पर अलाव तापते परिवार को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। एक मासूम की मौत हो गई, जबकि मां, बेटी और बेटा घायल हैं। घायलों को सैफई के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
क्षेत्र के कुम्हावर-मेवापुरा लिंक रोड पर स्थित लौंगपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह की पत्नी बिंदेश्वरी देवी रविवार देर शाम घर के बाहर बने चबूतरे पर बेटी व दो बेटों के साथ अलाव पर ताप रही थीं। सड़क से करीब दो फीट ऊंचे चबूतरे पर सड़क की तरफ पांच साल का पुत्र ईशू व तीन साल का साजन बैठा हुआ था। चौदह साल की बेटी मनीषा और मां घर की ओर थे। इसी दौरान कुम्हावर मेवापुरा लिंक रोड पर एक बेकाबू पिकअप तेजी से आई और चबूतरे पर चढ़ते हुए अलाव ताप रहे परिवार को कुचल दिया। इसके बाद पिकअप पलट गई। पिकअप की चपेट में आने से चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आननफानन में घायलों को सैफई मेडिकल कालेज ले गए। डाक्टरों ने ईशू को मृत घोषित कर दिया, जबकि बिंदेश्वरी, मनीषा और साजन को भर्ती कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि ज्ञान सिंह मजदूरी करता है। इस समय वह कस्बे से गया हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सैफई जीवाराम यादव ने बताया कि पिकअप की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हुई है। तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक भाग गया है।