फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A murder attempt on teacher and her husband

टीचर और उसके पति पर जानलेवा हमला

Fri, 05 Jun 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 05 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
A murder attempt on teacher and her husband

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव मनियामऊ में गुरुवार की रात को अराजकतत्वों ने एक टीचर और उसके पति पर जानलेवा हमला बोल दिया। अराजकतत्वों की फायरिंग से दोनाें ने घर में छिपकर जान बचाई।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुुंची तो अराजकतत्व भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके ठिकाने से तमंचा और अन्य सामान बरामद किया है। टीचर ने वरिष्ठ अधिकारियों क ो शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गंाव मनियामऊ निवासी टीचर लता पाल ने बताया कि गुरुवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। तभी पड़ोस में रहने वाला शातिर अपराधी नितेश उर्फ वर्मा अपने आधा दर्जन साथियाें के साथ आ धमका और घर का दरवाजा तोड़ने लगा। पति प्रह्लाद ने छत से देखा तो उन लोगाें ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलने पर हाइवे पर गश्त करने वाली गाड़ियां मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो गांव के पास ही बाग से तमंचा तथा अन्य सामान बरामद किया। टीचर लता पाल का आरोप है कि पुलिस के  चले जाने के बाद आरोपियों ने घर पर फिर फायरिंग की।

लता के मुताबिक, करीब साल भर पहले घर की लड़की से नितेश ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद से वह परिवार से रंजिश मानने लगा। वह लगातार धमकियां देता रहता है।

इसी क्रम में यह जानलेवा हमला किया गया। लता ने एसएसपी तथा डीएम को शिकायत कर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसओ इकदिल दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि नितेश उर्फ वर्मा समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सभी को गिरफ्तार करने के लिए लगातर दबिश दे रही है। उन्हें शीघ्र ही दबोच लिया जाएगा।

दो पक्षाें में फायरिंग से दहशत
इटावा।
इकदिल थाना क्षेत्र में विवेक विहार मोहल्ले में गुरुवार की रात बेटे व बहू को घर में रखने के विवाद का मामला इतना बढ़ा कि दो पक्षों में फायरिंग हो गई।

घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को दबोचा है। एक लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की गई है। मौके से एक आरोपी भाग निकला।

विवेक विहार कालोनी में शिवराम उत्सव वाटिका के सामने हरीकृष्ण यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी नगला बैस थाना सैफई का निवास है। हरीकृष्ण ने अपने पुत्र सुनील यादव की शादी तीन साल पूर्व रमपुुरा थाना चौबिया निवासी रामविलास यादव की भतीजी विनीता के साथ की थी।

तीन माह तक सुनील विनीता के साथ रहा लेकिन इसके बाद दंपति को हरीकृष्ण यादव ने घर से बाहर निकाल दिया। इस बीच सुनील कभी दिल्ली और कभी अपनी ससुराल रमपुरा में रहा।

गुरुवार की शाम को रामविलास अपने भतीजे नितिन, दामाद सुनील यादव तथा उदय पुत्र सुरेंद्र निवासी कुढ़रा मैनपुरी के साथ हरीकृष्ण के दरवाजे पर पहुंचे। इन लोगाें ने हरीकृष्ण पर बेटे-बहू को घर में रखने का दबाव बनाया।

न मानने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया तो हथियार निकल आए। बस फिर क्या था फायरिंग शुरू हो गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फायरिंग की सूचना पर चौकी प्रभारी मंडी अजहर खां मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे हरीकृष्ण यादव तथा दूसरे पक्ष के सुनील यादव, रामविलास यादव और नितिन को दबोच लिया। उदय भागने में सफल रहा। चौकी प्रभारी ने बताया कि हरीकृष्ण के पास से उसकी लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई है। मौके से 315 बोर तथा 12 बोर के खोखे भी बरामद किए गए हैं।

दोनाें पक्षों ने सात-आठ राउंड फायरिंग की है। इन लोगाें के खिलाफ 307 और 7 सीएलए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार उदय की तलाश की जा रही है।

बाइकर सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा
जसवंतनगर (इटावा)।
बलरई थाना क्षेत्र में पाठक इंटर कालेज जाखन के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने तमंचे के बल  पर एक दंपति को लूट लिया। लुटेरे जेवर, नकदी तथा मोबाइल लूट ले गए।

दिनदहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बलरई थाना क्षेत्र के गांव पीहर पुरा निवासी सुनील यादव पुत्र प्रेमचंद्र पत्नी विनीता को लेकर ससुराल से गंाव लौट रहा था।

दोपहर करीब 3ः30 बजे जैसे ही वह पाठक इंटर कालेज जाखन के पास पहुंचे तभी अपाचे बाइक पर सवार लुटेराें ने रोक लिया और तमंचे के बल पर विनीता के पास से चार अंगूठी, जंजीर, झाले, मोबाइल तथा 30,200 रुपये लूट लिए। बदमाश उनकी बाइक की चाबी भी निकाल ले गए।


पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस थाना बलरई को दी। जानकारी मिलने पर एसओ मय फोर्स के मौके पर पहुुंचे तथा बदमाशों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। एसओ अनूप निगम ने बताया कि लुटेरों को तलाश किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed