{"_id":"5cace5d6bdec222aaf37d1d1","slug":"91554834902-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव मिहोली में उधार दिए रुपया मांगने के लिए आए एक अधेड़ का शव मंगलवार को नगला तौर गांव के पास एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस को उसके पास से मिले सुसाइड नोट से पता चला कि अधेड़ ने मिहौली गांव के किसी व्यक्ति को सात लाख रुपये उधार दिए थे। जिसे मांगने वह मुरैना जिले से यहां आया था। उसके साथ मारपीट हुई। जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूचना पर आए परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को ले गए।
मध्यप्रदेश के मरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के गांव निवाजी का पुरा निवासी राम भरोसी लाल (55) पुत्र मातादीन ने बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव मिहौली निवासी एक व्यक्ति को सात लाख रुपया दिए थे। लेकिन वह रुपया वापस नहीं कर रहा था। इसके लिए पंचायत भी हुई। पंचायत होने के बाद उस व्यक्ति ने सोमवार को पैसा लौटाने की बात कही थी। रुपया लेने के लिए राम भरोसी लाल मिहौली आया। आरोप है कि रुपये वापस मांगे तो उस व्यक्ति ने अपने पुत्र व नाती के साथ मिलकर रामभरोसी लाल के साथ मारपीट की।
इससे क्षुब्ध रामभरोसी लाल ने नगला गौर के पास पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। लोगों की सूचना मिलने पर एसओ बढपुरा जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने उसके परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। एसओ बढ़पुरा ने बताया मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने मिहौली के एक व्यक्ति पर सात लाख रुपया लेने बाद में वापस न करने से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उसकी मौत हैंगिंग से हुई है। उन्होंने बताया रुपये किस काम के लिए दिए थे इसकी अभी जानकारी नहीं हुई है।