फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ट्रक ने ऑटों में मारी टक्कर, दो की मौत चार गंभीर

ट्रक ने ऑटों में मारी टक्कर, दो की मौत चार गंभीर

Sat, 25 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने ऑटों में मारी टक्कर, दो की मौत चार गंभीर

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अंतर्गत एसएसपी चौराहे पर शुक्रवार देर रात बालू लेकर आ रहेट्रक ने सवारियां लेकर जा रहे एक आटो में सामने से टक्कर मार दी। ट्रक आटो को रौंदता हुआ एसएसपी आवास की दीवार से टकराकर बंद हो गया। इस हादसे में आटो चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।


चौबिया थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी 34 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र छोटे लाल इटावा में किराये पर आटो चलाता था। शुक्रवार रात वह चौधरी पंप के पास सवारियां बैठाकर जसवंतनगर जा रहा था। एसएसपी चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने आटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक आटो को घसीटता हुआ एसएसपी आवास की दीवार से टकराकर रुकसका। जानकारी पर आवास में मीटिंग ले रहे एसएसपी वैभव कृष्ण के अलावा सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल के साथ आटो में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


बादमें उन्होने घायलों कोउपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में चालक राजेश कुमार के अलावा जसवंतनगर कस्बे के कटरा बिल्लोचयान निवासी 37 वर्षीय रहीस उर्फ छन्नू पुत्र बसीर को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा सुमित पुत्र शिव प्रताप, शिवशंकर उर्फ मिंटू पुत्र अमर सिंह निवासी नगला इंच्छा थाना जसवंतनगर, शाहिद पुत्र रोशन निवासी फक्कड़पुरा जसंवतनगर के अलावा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग हलवाई का काम करते थे और किशनी से घर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल चारों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिऐज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबिया थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी राजेश कुमार काफी समय से ट्रक चला रहा था। करीब एक माह बाद उसकी पत्नी पिंकी को बच्चा होने वाला था। इससे उसने ट्रक को छोड दिया था और दिन में आटो चलाने लगा था कि वह पत्नी की सही से देखभाल कर सके। लेकिन खुशियां आने से पहले घर में मातम पसर गया।

राजेश कु मार की करीब छह साल पहले पिंकी से शादी हुई थी। अभी तक उसे कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ। इलाज कराने के बाद पिंकी गर्भवती हो गई। इस समय वह जसवंतनगर में बहन के घर पत्नी समेत रह रहा था। वह जसवंत नगर से इटावा आटो लेकर आता था। शुक्रवार को भी वह आटो लेकर गया था और जब लोगों ने साथ चलने को कहा तो वह रुक गया। मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि वह किराए पर आटो लेकर चलाता था। उसकी मौत होने से उसके होने वाले बच्चे के सिर से अपने पिता का साया उठ गया। जैसे ही रात को उसके मरने की सूचना उसकी पत्नी को मिली तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके पूरे परिवार में उसकी मौत से कोहराम मच गया।

-सिविल लाइन क्षेत्र के एसएसपी चौराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed