{"_id":"5978dd834f1c1b54358b4668","slug":"91501093251-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व चेन न मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक व चेन न मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, रिपोर्ट
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
बसरेहर के ग्राम अड्डा बिहारी शेखूपुर में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम अड्डा बिहारी शेखूपुर निवासी प्रताप सिंह पुत्र मुन्नालाल ने पुत्री की शादी मैनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव रहमतउल्लाहपुर निवासी गिरेंद्र पुत्र बैनीराम के साथ की थी। उसके ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक और चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति गिरेंद्र, ससुर बैनीराम, सास मायादेवी, जेठ राजेश कुमार, जिठानी अनीता देवी, जेठ धर्मेंद्र, जिठानी सुशीला व ननद सांता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं कोतवाली में ज्योति सिंह निवासी पंजाबी कालोनी ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसके ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसका मोबाइल तोड़ दिया। जान माल की धमकी दी। ज्योति की तहरीर पर गौरव यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
- बाइक और चेन न मिलने से नाराज थे ससुराल वाले