{"_id":"5b7dad1142c792464109d451","slug":"81534962961-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट व पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट व पथराव
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। चकरनगर थाना सहसों के ग्राम सिरसा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर पत्थर भी फेंके, लेकिन किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। दोनों ओर से थाना में तहरीर देने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को ग्राम सिरसा में अनीता देवी पत्नी रामकिशोर ने थाना सहसों में ब्लॉक प्रमुख प्रमुख सुनीला देवी सहित चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख सुनीला देवी ने भी अनीता देवी सहित चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर चौकी इंचार्ज हनुमंतपुरा मौके पर पहुंचे तथा मामले की पड़ताल की। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।