{"_id":"5b6f29b64f1c1be4258b46d2","slug":"71534011830-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर घर से चुराया डेढ़ लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले तोड़कर घर से चुराया डेढ़ लाख का माल
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव महनेपुरा में श्ुाक्रवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। चोर मकान की छत से होकर अंदर दाखिल हुए। परिवार के लोग घर के बाहर बने बरामदे में सोते रहे, उन्हें चोरों की कोई भनक नहीं लगी। पुलिस ने आसपास क्षेत्र का जायजा लिया।
क्षेत्र के गांव महनेपुरा निवासी विपिन कुमार अपने भाई अभिषेक के साथ कहीं बाहर मजदूरी करने गए थे। घर पर उनकी पत्नी व मां मौजूद थी। शुक्रवार रात को बारिश होने पर बिजली चली गई। परिवार के लोग मकान के बाहर बने बरामदे में सोने चले गए। तभी मौका पाकर चोर छत से होते हुए मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। उसमें रखी अलमारी को खोल लिया और जेवर व नगदी चुरा ले गए।
बरामदे में सो रहे परिजनों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह हुई। अभिषेक की पत्नी किरन ने बताया कि चोर उसके घर से चार हजार रुपये नगद के अलावा करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोराें की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
-बाहर बरामदे में सोते रहे परिजन
-चोरों के आने की नहीं लगी भनक