फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मजदूरी मांगने पर लाठी-डंडों से किया हमला

मजदूरी मांगने पर लाठी-डंडों से किया हमला

Thu, 02 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर लाठी-डंडों से किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। बकेवर के सराय मिठठे गांव में मजदूरी मांगने पर लोगों लाठी-डंडों व सरिया से हमलाकर दो मजदूरों को पीट दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।

गांव निवासी कमल सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने गांव के संतोष सोनी के खेतों में धान की रोपाई का 11 हजार रुपये का ठेका लिया था। रोपाई का काम पूरा करने के बाद जब उसने मजदूरी मांगे तो वह लोग आज कल की कहकर उसे टरका देते।
विज्ञापन


जब उसका भाई अनुराग 31 जुलाई को दूध डेरी से लौट रहा था। तभी रास्ते में अमित कुमार, मगन कुमार पुत्रगण संतोष सोनी टंडन, अंशुल पुत्र सुभाष सोनी के अलावा तनू कुमार देखते ही गाली गलौज करने लगे। उसका भाई जान बचाकर अपने घर में घुस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद लोग उसका पीछा करते हुए घर के अंदर घुस आए और गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसे पीट दिया। चीख पुकार सुन कर चचेरे भाई उसे बचाने आया तो उसे भी पीट कर घायल कर दिया। उसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed