{"_id":"5b157cbf4f1c1b6c4d8b4b6f","slug":"71528134847-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर सवा नौ लाख रुपया हड़पे , रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर सवा नौ लाख रुपया हड़पे , रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाने में एक महिला डॉक्टर ने सोमवार को एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर किस्त लेना और उसे फर्जी रसीद देने की बात कही है।
आवास विकास कालोनी निवासी डॉ किरन पत्नी डा संजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैरून टोला निवासी अभिषेक चौहान पुत्र राजेश चौहान ने 14 नवंबर 2017 को एक इंश्योरेंस कंपनी में जमा करने के लिए उससे नौ लाख 21 हजार 784 रुपया लिए थे।
लेकिन उसने कंपनी में रुपया जमा नहीं किया। जब उसने रसीद मांगी तो उसने अपने हस्ताक्षर कर फर्जी रसीद दे दी। कंपनी में जानकारी की तो पता चला कि रुपया जमा नहीं हुआ। जब अभिषेक से रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगा।
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाने में कार के इनाम का झांसा देकर खाते में रुपये डलवाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के मोहल्ला महेरा चुंगी निवासी रजत पुत्र नंद किशोर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसे गौरव शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने फोन कर इनाम में कार मिलने की जानकारी दी।
उससे कहा गया कि वह आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 18500 रुपया जमा करा दे तो कार मिल जाएगी। उसने खाते में रुपया जमा करा दिए। रुपया जमा कराने के बाद उसे न तो कार मिली और न ही रुपया। रजत की तहरीर पर पुलिस ने गौरव सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो