फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   हत्या में वांछित युवक गोली लगने से घायल,पीजीआई में भर्ती

हत्या में वांछित युवक गोली लगने से घायल,पीजीआई में भर्ती

Fri, 23 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
हत्या में वांछित युवक गोली लगने से घायल,पीजीआई में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबा के पास एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में तारीख पर न आने के कारण कोर्ट ने उसे वारंट जारी कर दिया था। जबकि उसका पिता व चाचा हत्या के आरोप में जेल में बंद है। घटना का कारण पता नहीं लग सका है।

क्षेत्र के गांव दुर्गापुरा पुठियां निवासी अमन कुमार उर्फ गंटे पुत्र करतार सिंह उर्फ कर्ता किशन शुक्रवार दोपहर तीन बजे अपने गांव से बसरेहर आने के लिए निकला था। जब वह नगला बाबा के पास बंबा पर पहुंचा तो गोली लगने से घायल हो गया। उसने इसकी जानकारी परिजनों के साथ डायल 100 को दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। एसओ बसरेहर भोलू सिंह भाटी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गोली अमन के पेट में लगी। अमन कुमार किल्ली गांव के पूर्व प्रधान मेहरबान सिंह की हत्या में आरोपी था, लेकिन उसे जमानत मिल गई। वह पिछली कई तारीखों पर कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। एसओ बसरेहर भोलू सिंह भाटी ने बताया कि तारीख पर न आने के कारण कोर्ट ने उसका वारंट जारी किया था। इस बात की जानकारी की जा रही है कि उसको गोली कैसे लगी। घायल की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

- कोर्ट ने जारी किया था वारंट, गोली कैसे लगी, पता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed